ग्रामीणों ने उठाया बजरंगबली मंदिर निर्माण का बीड़ा

भवानीपुर

भवानीपुर. प्रखंड की सुपौली पंचायत अंतर्गत पारसमणी गांव के वार्ड संख्या 5 में लगभग 100 वर्षों से विशाल पीपल के पास बजरंगबली का ध्वज ग्रामीणों के लिए आस्था केंद्र बना हुआ है. ग्रामीणों ने बजरंगबली का मंदिर निर्माण का निर्णय लिया. पंचायत की मुखिया अनोखा देवी के प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार सुमन (ठाकुर) ने अपने निजी कोष से छत ढलाई शुरू किया. श्री सुमन ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद बजरंगबली की विधि विधान एवं मंत्रोंच्चारण के साथ मूर्ति की स्थापना की जाएगी. ग्रामीणों ने बताया कि बजरंगबली की कृपा से दर्जनों लोगों की मनोकामना पूरी हुई है. छत ढलाई के मौके पर पृथ्वी चंद्र मंडल, बालचंद मंडल ,उमाशंकर मंडल, अयोध्यी मंडल, सोनू मंडल सहित अनेक ग्रामीण सहयोग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >