पूर्णिया में की गयी जनमन डिस्ट्रिक्ट लीगल फेलोशिप की शुरुआत
पूर्णिया. कानूनी सहायता में सुधार लाना और समाज के सबसे वंचित वर्गों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को पूर्णिया में जनमन पीपल्स फाउंडेशन ने लीगल और पटना से चयनित अधिवक्ताओं को फेलोशिप प्रदान की गई. अठारह महीनों तक चलने फेलोशिप कार्यक्रम की नींव डाली जिसमें पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों के अलावा भागलपुर वाली फेलोशिप के दौरान चयनित अधिवक्ता लीगल ऐड के गैप को कम करने और ज़रूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा, फेलोशिप के अंतर्गत पारा-लीगल प्रशिक्षण और नियमित रूप से कानूनी सहायता शिविरों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में पूर्णिया की सिविल सोसाइटी, स्थानीय गैर-सरकारी संगठन और विभिन्न जिलों के अधिवक्ताओं ने भाग लिया. इस अवसर पर जनमन पीपल्स फाउंडेशन के सह-संस्थापक शाश्वत ने कहा कि यह फेलोशिप कानूनी सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ समाज में न्याय की पहुंच को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी. बताया गया कि यह फेलोशिप पूर्णिया निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. राजीव रॉय की विरासत को सम्मान देने के लिए शुरू की गई है, जो अपने पूरे जीवनकाल में श्रमिक वर्ग और हाशिए के समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे. 9 मार्च को उनकी 68 वीं जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो उनके समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ज्ञानंद राय , वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक , वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विजय श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुमित प्रकाश एवं समिति के सदस्य , बाल संरक्षण अधिकारी विवेक कुमार , महिला थाना की अध्यक्षा सुधा कुमारी, पूर्णिया अधिवक्ता संघ के सचिव सुमन जी , गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
