अमौर में झंडोत्तोलन का समय हुआ निर्धारित

अमौर

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर प्रखंड कार्यालय के सभागार में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास मनाने व झंडोत्तोलन का समय निर्धारित करने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में तथा प्रमुख असमेरून की अध्यक्षता में बैठक हुई. बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि अमौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह 9 बजे झंडोतोलन होगा. सीडीपीओ कार्यालय में 9:10 बजे, मनरेगा कार्यालय में 9:15 बजे, थाना मुख्���ालय में 9:35 बजे, नगर पंचायत कार्यालय में 9:45 बजे, मदरसा आशाअतुल उलूम अमौर में 9:50 बजे, अवर निबंधन कार्यालय में 9:55 बजे, चकबंदी कार्यालय में 10:00 बजे,भ्रमणशील चिकित्सालय में 10:05 बजे, रेफरल अस्पताल में 10:15 बजे, बीआरसी में 10:20 बजे, पावरग्रिड में 10:25 बजे झंडोत्तलन का समय निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >