अमन व भाइचारे की मिसाल रही है पूर्णिया की मिट्टी : सांसद

सांसद बाेले

पूर्णिया. पूर्णिया के चिमनी बाजार में आयोजित जलसा कार्यक्रम में सांसद पप्पू यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक सौहार्द, सामाजिक एकता और भाईचारे के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्णिया की मिट्टी हमेशा से अमन, इत्तेहाद और मोहब्बत की मिसाल रही है. उन्होने कहा, धर्म और आस्था के माध्यम से समाज में संवाद और एकजुटता की भावना को और प्रबल करना चाहिए. यही हमारी विरासत है और यही हमारी ताकत है. उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए दिल से बधाई दी और पूर्णिया की जनता को इस उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए धन्यवाद भी दिया. उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए दिल से बधाई दी और पूर्णिया की जनता को इस उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए धन्यवाद भी दिया. इस मौके पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, वसीम अख्तर पार्षद प्रतिनिधि हाजी इब्राहिम,मौलाना मानीरुद्दीन, नदवी साहब, करन यादव, ई सुनील यादव, हाजी व करी सैफुद्दीन साहब, शीश मोहम्मद, जरदेस, अनीसुर रहमान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >