मीरपुर हाट से बोसाक टोली जानेवाली सड़क जर्जर

बैसा

बैसा. बैसा प्रखंड अंतर्गत मीरपुर हाट से बोसाक टोली जानेवाली सड़क की हालत अत्यंत दयनीय हो गई है. इस सड़क के जर्जर होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो गया है. ग्रामीण सलमान, नदीम, फिरोज, सरवर और अफसर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क का निर्माण कई वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन उसके बाद से इसकी मरम्मत नहीं की गई है. इससे सड़क की हालत खराब होती जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन जर्जर सड़क के कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >