चरकपाड़ा से मदहेल गांव तक जानेवाली सड़क जर्जर

बैसा

बैसा. चरकपाड़ा से मदहेल गांव तक जाने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के जर्जर होने के कारण आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया है कि वर्तमान सड़क इतनी खस्ताहाल है कि गड्ढों और गिट्टी के अलावा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है. वहीं प्रखंड मुख्यालय आने के लिए इस मार्ग का सबसे अधिक उपयोग किया जाता हैं. इस बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों की मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने पूर्व में आंशिक मरम्मत करायी थी. इसके बाद इस सड़क को स्थायी नहीं बनाया गया और अब फिर से सड़क बदहाल हो गई है. इसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >