जीएमसीएच के प्रभारी प्राचार्य अब पूर्णिया में ही देंगे पूरा समय

पैथोलाॅजी विभाग में हुए पदस्थापित

– डीएमसीएच से जीएमसीएच के पैथोलाॅजी विभाग में हुए पदस्थापित पूर्णिया. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिशंकर मिश्र की सेवा अब पूर्ण रूप से डीएमसीएच दरभंगा से जीएमसीएच पूर्णिया को दे दी गयी है. डीएमसीएच के पैथोलॉजी विभाग से उन्हें जीएमसीएच पूर्णिया के पैथोलॉजी विभाग में पदस्थापित किया गया. वे दरभंगा मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक का भी कार्य देख रहे थे. श्री मिश्र को जीएमसीएच के पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. शिवशंकर मिश्रा के अवकाश ग्रहण के बाद पूर्णिया मेडिकल कॉलेज की भी जवाबदेही सौंपी गयी थी. अब पैथोलॉजी विभाग में पदस्थापना के बाद वे जीएमसीएच पूर्णिया में पूर्णकालिक हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >