बीकोठी में विविध कार्यक्रमों में सांसद ने की शिरकत

बीकोठी

प्रतिनिधि, बीकोठी. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार देर रात्रि बड़हराकोठी प्रखंड के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए. लतराहा पंचायत के लतराहा गांव में उमाकांत यादव और दिवरा बाजार निवासी अभिमन्यु यादव के यहां समारोह में शामिल हुए. दिवरा धनी पंचायत वार्ड 10 गहिल स्थान गांव निवासी पूर्व उपमुखिया स्व डोमी मंडल के निज निवास पहुंच कर श्रद्धांजलि दी. उनके पुत्र अखिलेश कुमार पटेल,किशोर कुमार उर्फ मंटू मंडल सहित परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. इस मौके पर सरपंच प्रो चंद्रभानु यादव उर्फ लड्डू यादव, सांसद प्रतिनिधि कौशल यादव, पूर्व मुखिया श्रीधर विष्णु, त्रिभुवन कुमार, लव कुश यादव, जय कुमार यादव, पूर्व सरपंच अनिल कुमार मंडल,रेशम लाल मंडल, दयानंद भगत, बम बम यादव, अरविंद कुमार, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >