भवानीपुर वार्ड 09 में मक्के की फसल काट किया बर्बाद

भवानीपुर वार्ड 09 में

भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड 09 में खेत मे लगे मक्का की फसल को अज्ञात उचक्कों ने काटकर बर्बाद कर दिया. पीड़ित किसान ने भवानीपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है. पीड़ित किसान और वार्ड न 09 भवनदेवी टोला निवासी सागर ठाकुर ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वे खेत देखने गए तो देखा की उसके खेत मे लगी मक्का के करीब 100 से ज्यादा पौधा काटा हुआ है और काट कर खेत में ही छोड़ दिया गया है. पीड़ित किसान सागर ठाकुर ने पुलिस प्रशासन से जांच कर दोषी पर कठोर से कठोर कार्रवाई की करने की मांग की है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया आवेदन मिला है .जल्द ही दोषी पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >