रसोई गैस एवं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम जनता हलकान : माले

रसोई गैस एवं पेट्रोल-डीजल

पूर्णिया. भाकपा-माले के जिला कमेटी सदस्य इस्लाम उद्दीन ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों मे भारी वृद्धि से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढा है जिससे आमलोग हलकान हैं. उन्होने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने सामान्य और सब्सिडी वाले दोनो श्रेणियों के गैस सिलेंडर की कीमत मे 50 रूपये की बढोतरी की है. इसके अलावे सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर विशेष उत्पाद शुल्क मे बढ़ोतरी की है. गैस और पेट्रोल डीजल के कीमतों मे की गयी वृद्धि से मंहगाई के कारण आम लोगो के जीवन पर और भी बुरा असर पड़ेगा जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतो मे लगातार गिरावट आयी है. यह सरकार वक्फ संसोधन बिल लाकर आम जनता को हिन्दू-मुस्लिम मे उलझा कर चुपके से गैस और तेल का दाम बढ़ा कर महंगाई थोप रही है जो सरासर बेईमानी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >