जनगणना 2026 को ले पूर्णिया नगर निगम में तेज हुई सरगर्मी, तैयारियां शुरू

तैयारियां शुरू

पूर्णिया. भारतीय जनगणना 2026 को लेकर पूर्णिया नगर निगम में सरगर्मी तेज हो गयी है. नगर निगम क्षेत्र में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. नगर निगम कार्यालय प्रशासनिक भवन द्वितीय तल में जनगणना कोषांग का गठन किया गया है. इसमें संवंधित पदाधिकारी व कर्मी जनगणना से सबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं. इस राष्ट्रीय कार्य को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण का दौर शुरू हो चुका है.

नगर निगम क्षेत्र के सभी 46 वार्डों में सघन सर्वेक्षण के लिए 700 से अधिक प्रगणकों और प्रशिक्षकों की तैनाती की गयी है. इनमें मुख्य रूप से सरकारी शिक्षक, निगम कर्मी और अन्य विभागों के कर्मचारियों को शामिल किया गया है. वर्तमान में इन्हें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विशेष तकनीकी और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि आंकड़ों के संकलन में कोई चूक न हो. जानकारी के मुताबिक जिला स्कूल में 6 अप्रैल से 17 अप्रैल तक ट्रेनिंग होगी. जनगणना का यह कार्य दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है, जिसकी समय सीमा निर्धारित कर दी गयी है: स्व-गणना 17 अप्रैल से 1 मई तक होगी. जहां आम नागरिक मोबाइल ऐप के माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे. जबकि दूसरे चरण में घर-घर सर्वेक्षण 2 मई से 31 मई तक प्रगणक सीधे शहर वासियों घर पहुंचेगें.

विस्तृत और डिजिटल होगी जनगणना

इस बार की जनगणना पहले के मुकाबले अधिक विस्तृत और डिजिटल होगी. प्रगणक जब आम नागरिकों घर पहुंचेंगे तो वे 33 से अधिक बिंदुओं पर डेटा एकत्र करेंगे. इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या के साथ-साथ निम्नलिखित जानकारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मकान की स्थिति (कच्चा, पक्का या झोपड़ी), घर में उपलब्ध सुविधाएं (शौचालय, पीने का पानी, बिजली), परिसंपत्तियां (वाहन, कंप्यूटर, मोबाइल फोन आदि), सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाएगें. नगर आयुक्त की देखरेख में चल रहे इस प्रशिक्षण शिविर में कर्मियों को डिजिटल ऐप के इस्तेमाल और आम नागरिक के साथ संवाद करने के तौर-तरीके सिखाए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि ‘जनगणना से जन कल्याण’ के नारे को सार्थक करने के लिए सटीक डेटा का होना अनिवार्य है, क्योंकि इसी आधार पर भविष्य की सरकारी योजनाओं का खाका तैयार किया जाता है.

700 से अधिक प्रगणक व प्रशिक्षक तैनात

नगर निगम क्षेत्र के 46 वार्डों में जनगणना को लेकर 700 से अधिक प्रगणकों और प्रशिक्षकों की तैनाती की गयी है. इसमे प्रगणकों की संख्या 564 है. इसके अलावा 56 प्रगणकों को रिजर्व में रखा है. इसी तरह 94 सुपर वाइजर शामिल हैं. इसके बाद 9 सुपर वाइजर को रिजर्व रखा गया है. वहीं 10 फील्ड ट्रेनरों की भी अलग से तैनाती गयी है. सभी पर्यवेक्षक व प्रगणक तीन -तीन दिनों का प्रशिक्षण लेगें, जिनको फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षन देगें. नगर निगम कार्यकय के जनगणना कोषांग में मनोज कुमार मंडल,चन्दन कुमार, मो: शब्बीर अख्तर, रूपेश कुमार सिंह, कुमार ध्रुव एवं तकेनिकी सहायक रानू कुमार रंजन, अंकिता कुमारी आदि शामिल हैं. जबकि फील्ड ट्रेनर में सुनील कुमार दास , रमेश कुमार पटेल, पिंटू कुमार झा, रिंकू कुमार विश्वास, कनिका सर्वाधिकारो, रश्मि मेहता, गौरव कुमार, रोशन कुमार झा आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >