होली का सजा है दरबार गजानन आ जाना पर झूमे योग प्रेमी

भारतीय योग संस्थान, पूर्णिया के बीबीएम योग केंद्र पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

भारतीय योग संस्थान के बीबीएम योग केंद्र पर होली मिलन समारोह पूर्णिया. भारतीय योग संस्थान, पूर्णिया के बीबीएम योग केंद्र पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ. तत्पश्चात ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र का उच्चारण और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया. इसके बाद ढोल, तबला और झाल के साथ होली के गाने की शुरुआत हुई. ‘होली का सजा है दरबार गजानन आ जाना, राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, कहां जाओगे बांके बिहारी’ जैसे एक से बढ़कर एक होली गीत पर सभी उपस्थित योग प्रेमी व आम जन झूमते और नाचते दिखे. होली के रंग में सभी सराबोर हो गये. भारतीय योग संस्थान पूर्णिया के सभी केंद्रों के साधक/साधिकाओं ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. फूलों और चंदन के साथ पूर्ण यौगिक तरीके से सभी ने एक दूसरे के संग होली खेली और होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी. उपस्थित अधिकारियों में पूर्व जिला प्रधान अजित लाल, जिला प्रधान डॉ एस के सिन्हा, अजय कुमार सिंह, राजेंद्र पंडित, जिला मंत्री कैलाश मंडल, संगठन मंत्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव, केंद्र प्रमुख शिव शंकर मंडल, विकाश मिश्रा, दयानंद व महिलाओं में नूतन, मंजू, बन्दना, नीता, लक्ष्मी, पूनम, ज्योति, सोनी, आरती, सीमा, ललिता, शीला, गीता प्रियंका, प्रतिमा, साक्षी की भूमिका सराहनीय रही. मंच संचालन कैलाश मंडल व धन्यवाद ज्ञापन शिव शंकर मंडल ने किया. सतीश चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा प्रार्थना शांति पाठ कराकर कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम की व्यवस्था में बीबीएम योग केंद्र की महिला साधिकाओं की प्रमुख भूमिका रही. फोटो-10 पूर्णिया 3- होली मिलन समारोह में मौजूद साधिकाएं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >