महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के जयकारा से गूंजा शहर, निकली प्रभातफेरी

निकली प्रभातफेरी

गुरुदेव की 142 वीं जयंती महर्षि मेंहीं सेवा ट्रस्ट ने निकाली भव्य शोभायात्रा

पूर्णिया. बीसवीं सदी के महान संत सद्गुरू महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 142 वीं जयंती के अवसर पर फ्लावर मिल रोड स्थित शिवपुरी संतमत सत्संग मंदिर के महर्षि मेंहीं सेवा ट्रस्ट द्वारा गाजे बाजे, ध्वज, के साथ जयघोष करते हुए सत्संगियों ने प्रभातफेरी निकाली. इस प्रभातफेरी में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे. प्रभातफेरी में शामिल लोग शहर का भ्रमण करते हुए वापस सत्संग मंदिर पहुंचे. इस दौरान पूरा शहर गुरुदेव के जयघोष से गूंजता रहा. दिवस विशेष पर शहर के गुलाबबाग समेत अलग-अलग इलाकों में भी प्रभातफेरी निकाल गुरुदेव का जयकारा लगाया गया. प्रभातफेरी के बाद सत्संग मंदिर में सचिव अखिलेश मंडल ने स्तुति विनती, सद्ग्रंथ पाठ एवं ध्यानाभ्यास कराया. इसमें सभी सत्संगियों ने भागीदारी निभायी. मौके पर मंचासीन संत पूज्य राजनाथ बाबा एवं पूज्य रमेश बाबा द्वारा गुरुदेव के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रवचन किया गया. प्रवचन के बाद श्रद्वालुओं एवं सत्संगियों ने बारी बारी से गुरुदेव को पुष्पांजलि अर्पित की. पुष्पांजलि के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय एवं बाहर से आए क्षेत्रीय सत्संगियों ने भाग लिया. याद रहे कि यह सत्संग मंदिर आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है. इस मौके पर महर्षि मेंहीं सेवा ट्रस्ट शिवपुरी के ट्रस्टी स्वामी जगदेव बाबा, अखिलेश मंडल,पवन कुमार पोद्दार, भूपेंद्र प्रसाद सिंह, संतलाल शरणागत, शंभू कुमार सिंह, विजय प्रसाद साह, सोनेलाल गुप्त, शिवनारायण जयसवाल, श्यामल यादव, अशोक कुमार, सर्वोत्तम भगत, शशिकला देवी, रविन्द्र साह, शंभू नाथ ठाकुर, रानी देवी, योगानंद मेहता, अजय कुमार, विकास कुमार सहित अनेक स्थानीय सत्संगियों की भूमिका सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >