दुर्गा मंदिरों में नगर परिषद की तैयारी का सभापति व उपसभापति ने लिया जायजा

बनमनखी

प्रतिनिधि,बनमनखी. नगर परिषद क्षेत्र के मंदिरों में दुर्गापूजा के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर बनमनखी नगर परिषद काफी सजग है. सभापति संजना देवी एवं उपसभापति, वार्ड पार्षदों ने शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सिटी मैनेजर वैभव आनंद ने नगर परिषद के सफाई कर्मियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए, दुर्गा मंदिरों तक जाने वाली सड़कों को मोटरेबल किया जाए .साथ ही पूजा पंडालों की साफ-सफाई और दुर्गा मंदिर एवं पूजा पंडालों तक जाने वाली सड़कों में वेपर एवं स्ट्रीट लाइट को लेकर साथ ही वार्डों में भी जहां-जहां लाइट खराब है उन्हें भी युद्ध स्तर पर ठीक करने का दिशा निर्देश दिया.सभापति संजना देवी ने एजेंसी को सख्त हिदायत दी कि साफ सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,साथ ही उन्होंने कहा की पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी,इसके लिए नगर परिषद की पूरी टीम तत्पर है,सभी पूजा पंडालों में साफ सफाई की व्यवस्था अलग से की गई है और जरूरत के अनुसार डस्टबिन भी लगाए जाएंगे,उन्होंने कहा नगर परिषद द्वारा इस वर्ष स्वच्छता अभियान के तहत पूजा पंडालों में स्वच्छता से संबंधित बैनर पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं. ताकि पूजा पंडालों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके . नगर परिषद द्वारा लगातार सभी पूजा पंडालों में साफ-सफाई, लाइटिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आदि का काम किया जा रहा है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान सभापति संजना देवी मुख्य बाजार स्थित राधाकृष्ण ठाकुरवाड़ी मंदिर के प्रांगण में स्थित लगे पंडाल, रेलवे परिसर में दुर्गा मंदिर एवं अन्य पूजा पंडालों में पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया मौके पर उपसभापति प्रमिला देवी, सिटी मैनेजर वैभव आनंद, वार्ड पार्षद अंजू देवी,ममता देवी ,अंजू देवी,कमलेश्वरी राम ,श्यामानंद यादव , शंकर कुमार सुमन, पंकज कुमार एवं कार्यालय कर्मी मनोहर प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार पासवान, संतोष बाल्मीकि एवं अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >