मंत्री लेशी सिंह के सहयोग से कर्नाटक से लाया मजदूर का शव

मंत्री लेशी सिंह के सहयोग से

पूर्णिया. जिले के के.नगर प्रखंड अन्तर्गत परोरा महादलित टोला निवासी 20 वर्षीय कुणाल ऋषि की कर्नाटक के यशवंतपुरा रेलवे स्टेशन के पास एक रेल दुर्घटना में मौत हो गयी थी. मृतक के परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह से सम्पर्क स्थापित कर पार्थिव शरीर को अपने गांव लाने की व्यवस्था का अनुरोध किया. जानकरी मिलने के साथ ही मंत्री लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत कर उन्हें सम्पूर्ण घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद राज्य सरकार की ओर से श्रम संसाधन विभाग के सचिव व वरिष्ठ पदाधिकारियों को शव लाने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया. मृतक के परिजनों के साथ शव को हवाई जहाज से पटना लाया गया. वहां से एम्बुलेंस से पूर्णिया के परोरा महादलित टोला लाकर मृतक के परिजनों को सौंपा गया. शव आते ही सम्पूर्ण ग्राम में कोहराम मच गया. पूरे ग्रामीणों ने एक स्वर में मंत्री लेशी सिंह के सहयोग के लिए उनका आभार जताया. इस बीच मंत्री लेशी सिंह खुद मृतक के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही अपनी ओर से आर्थिक मदद कर मृतक के अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था करवायी. मंत्री लेशी सिंह ने कहा है कि धमदाहा विधान सभा के प्रत्येक जनता मेरे परिवार के समान हैं. घटना की जानकारी मिलते ही उन्होने अपना पारिवारिक दायित्व को निभाया. शोकाकुल कुणाल ऋषि का परिवार अकेला नहीं है. हर मोड़ पर मैं उनके साथ हमेशा खड़ी रहूंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >