शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की 8 फीट ऊंची प्रतिमा होगा आकर्षण का केंद्र

रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद की बैठक

रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद की बैठक प्रतिनिधि, बनमनखी. आगामी 27 मार्च को होने वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर विश्व हिंदू परिषद की बनमनखी में एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद बनमनखी के अध्यक्ष गुड्डू चौधरी ने की.बैठक में रामनवमी शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.बैठक में बताया गया कि बनमनखी में पिछले 10 वर्षों से रामनवमी शोभायात्रा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाती रही है, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल होते हैं.इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति शोभायात्रा को विशेष रूप से भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है.आयोजकों ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की 8 फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगा.इसके अलावा बंगाल का ढाक, पंजाब का ताशा बैंड तथा नेपाल से आई झांकियां श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेंगी और मनमोहक प्रस्तुति देंगी.बैठक में मुख्य रूप से बजरंग दल के संयोजक जयप्रकाश जय, विश्व हिंदू परिषद के राकेश रोशन, मिलिंद केंद्र प्रभारी रवि शाह, श्रीकांत तिवारी, अभिषेक चौधरी, नीरज पासवान, अमित गोविंद झा,उमेश शर्मा,अभिषेक कुमार चौधरी, विकास शाह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि इस वर्ष की रामनवमी शोभायात्रा को भव्य, शांतिपूर्ण और सफल बनाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >