पीएम की जनसभा की अपार सफलता के लिए जिला प्रशासन को साधुवाद

पीएम की जनसभा

पूर्णिया. भाजपा ने पूर्णिया के शीशाबाड़ी मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल आमसभा की अभूतपूर्व सफलता के लिए पूर्णिया की जनता, जिला प्रशासन और मीडिया के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है. इस सभा में कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों ने भाग लेकर अपने उत्साह, एकजुटता और विकास के प्रति अटूट संकल्प को प्रदर्शित किया. भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया आगमन से कोसी-सीमांचल क्षेत्र में विकास, समृद्धि और प्रगति के एक नए युग का शुभारंभ है. पूर्णिया की जनता ने जिस अपार उत्साह और एकजुटता के साथ इस सभा में भाग लिया, वह ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है. किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी, बुद्धिजीवी और समाज के हर वर्ग के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया. यह जनसैलाब राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के प्रति पूर्णिया की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होने कहा कि इस ऐतिहासिक सभा की सफलता में जिला प्रशासन के कुशल प्रबंधन और समर्पित सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही. जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर इस आयोजन को सुचारू और सुरक्षित बनाया. जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने जिला प्रशासन और मीडिया के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी ने इस सभा को और अधिक प्रभावशाली बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >