करंट लगने से किशोरी की हालत नाजुक, अस्पताल में इलाजरत

अस्पताल में इलाजरत

भवानीपुर . नगर पंचायत भवानीपुर के गुढ़ियारी टोला वार्ड संख्या 4 में 17 वर्षीय एक किशोरी की विद्युत स्पर्शाघात से स्थिति काफी नाजुक हो गई .उसे इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया .घटना बुधवार के 2 बजे दिन की है. गुढ़ियारी टोला निवासी सुरेश सहनी की 17 वर्षीय पुत्री लवली कुमारी घर में ही बोर्ड के पास विद्युत तार लगा रही थी. अचानक करंट लगने से वह उसमें थोड़ी देर के लिए सटीरह गई. हल्ला होने पर परिवार के सदस्य पहुंचकर उसे लाठी से हटाये तबतक स्थिति काफी गंभीर हो गई . अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि स्थिति गंभीर है लेकिन खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >