पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के सचिव डॉ चन्द्रकांत यादव ने कुलपति से मिल कर पेंशन एवं बकाये के भुगतान के बारे में वार्ता की. सचिव डॉ यादव ने बताया कि पांच ऐसे शिक्षक है जो पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं लेकिन उन्हें ग्रेच्युटी की आधी राशि हीं भुगतान हो सका है. कुछ ऐसे शिक्षक है जिनकी सेवानिवृत्ति के कागजात प्रधानाचार्य के स्तर से रोके हुए हैं. वहीं कुछ शिक्षकों की फाइल विश्वविद्यालय में लंबित हैं. कुलपति ने आश्वस्त किया कि क्रमानुसार ही भुगतान होगा. वार्ता में सचिव डॉ चन्द्रकांत यादव के साथ संयुक्त सचिव डॉ शब्बीर हुसैन, कोषाध्यक्ष डॉ सिकन्दर प्रसाद यादव ने भी अपनी बात रखी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
