जीओबी मद के शिक्षकों को तीन महीने से वेतन नदारद

रूपौली

रूपौली. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह बिहार शिक्षक एकता मंच के जिला संयोजक पवन कुमार जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला अंतर्गत रुपौली, बायसी एवं नगर निगम के जीओबी से वेतन पाने वाले शिक्षकों को दिसंबर 2024 से अब तक वेतन नहीं मिला है. रमजान, होली को देखते हुए जल्द वेतन निर्गत करने की मांग की. साथ ही अपार आईडी के नाम पर वेतन कटौती समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर 7 मार्च को डीइओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा. रुपौली प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव शम्स तबरेज, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, कोषाध्यक्ष जयशंकर सुमन, उमाशंकर प्रसाद सिंह सुधेन्द्र कुमार सिंह कुंदन कुमार, मिथिलेश कुमार , संजीव कुमार शंकु कुमार , सीमा कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >