टीएलएम मेला में पूर्णिया के शिक्षकों ने लहराया परचम

राज्य स्तरीय टीएलएम मेले में पूर्णिया

पूर्णिया. राज्य स्तरीय टीएलएम मेले में पूर्णिया जिले के शिक्षकों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार और प्रभावी प्रस्तुति से जिले का नाम रोशन किया. मेले में पूर्णिया के तीन शिक्षकों को टॉप-10 में जगह बनायी. हिंदी विषय के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जनकबाग, कुल्ला खास की शिक्षिका पूजा बोस एवं प्राथमिक विद्यालय हर्रा फसिया प्रेरणा साह ने अपने अभिनव और आकर्षक टीएलएम मॉडल के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में स्थान बनाया. वहीं उर्दू विषय में नुजहत आरा, मध्य विद्यालय बरेटा संथाल कसबा ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से टॉप-10 में जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया. इसके अतिरिक्त जिले के अन्य शिक्षकों ने भी अपने टीएलएम मॉडल के साथ मेले में सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता और शिक्षण कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. इनमें डगरूआ की शबाना अख्तर, पूर्णिया पूर्व) की ममता केसरी, शगुफ्ता शाहीन एवं ज्योति किरण, बीकोठी के मिथिलेश कुमार, कसबा की पूजा कुमारी, केनगर की मौसमी शामिल हैं. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट प्रयास और सहभागिता के लिए मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत नवाचारपूर्ण टीएलएम मॉडल की उपस्थित शिक्षाविदों और निर्णायक मंडल ने भी सराहना की. पूर्णिया जिले के शिक्षकों की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और रचनात्मकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण मानी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >