बनमनखी. पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के बेलाचंद मोहनिया चकला निवासी शिक्षक मदन पासवान के आकस्मिक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों में मायूसी छा गई. उन तीन पुत्र सहित पूरा परिवार शोकाकुल है. शोकसभा में मदन पासवान को सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी शिक्षक बताते हुए उनके योगदान को याद किया गया.शोकसभा में सरपंच सुभाष साह, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य सिकंदर कुमार, अभय पासवान उर्फ डब्बु, उपप्रमुख रविन्द्र यादव, अभिनाष पासवान, पूर्व मुखिया सुरेश यादव, पशुपति पासवान, रहमत अली, मोहम्मद गफ्फार, पूर्व उप मुखिया मोहम्मद आसिफ सहित अन्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की. मौजूद लोगों ने कहा कि मदन पासवान का निधन समाज एवं शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.
शिक्षक के निधन से शोक की लहर
बनमनखी
