पूर्णिया.बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में लगातार आठवीं बार मंत्री पद की शपथ लेने पर मंत्री लेशी सिंह को लोजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी. लोजपा नेता माधव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री, एन.डी.ए. के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. मंत्री, श्रीमती सिंह के अनुभव एवं कुशल नेतृत्व से पूर्णिया सहित पूरे राज्य में विकास की गति तेज होगी. उन्होंने कहा कि श्रीमती लेशी सिंह जमीन से जुड़ी नेता हैं. उनके मंत्री बनने से पूरे कोशी-सीमांचल क्षेत्र में हर्षोल्लास का संचार हुआ है. बधाई और शुभकामना देने वालों में बद्री प्रसाद मेहता, वरुण विश्वास, पंकज पासवान, अनिल भारती, कैलाश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता , श्रवण पासवान, चतुरी ऋषिदेव सहित बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ के संस्थापक शिवराज सिंह, दिनकर स्नेही, अनिल सिंह, रंजन सिंह, डॉ मनोज, एस.के.विमल, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव अवधेश सिंह, जिला अध्यक्ष अमीत सिंह,राजा सिंह, आशीष राजपूत, संजय सिंह, सुनील सिंह,छोटू सिंह, सुभाष सिंह, चंदन सिंह, राणा सिंह, रविन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, गुड्डू सिंह,पिंटू सिंह, ललनेश सिंह, मनोज सिंह आदि शामिल थे.
लेशी के मंत्री बनने से होगा कोशी-सीमांचल का विकास : लोजपा
पूर्णिया
