सांसद का बैरियर चौक पर समर्थकों ने किया स्वागत

डगरूआ स्थित एनएच 31 बैरियर चौक पर स्वागत

डगरुआ. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के दिल्ली से शपथ ग्रहण समारोह से लौटने के दौरान दौरान डगरूआ स्थित एनएच 31 बैरियर चौक पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने समर्थकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता का स्नेह उनके साथ है. वह जनता के हर दुख दर्द में हमेशा उनके साथ रहेंगे. पूर्णिया व सीमांचल के विकास में उनका योगदान हमेशा रहेगा. इस मौके पर वरिष्ठ नेता इसराइल आजाद, प्रखंड उपप्रमुख मुजाहिर सुल्तान रमेश प्रसाद यादव, दीप नारायण यादव, आरिफ हुसैन, संजय कुमार विश्वास, मोहम्मद मसराइल, बदरुल होदा,मोहम्मद इमरान, मुजफ्फर हुसैन उर्फ पप्पू ,प्रकाश साह,मोहम्मद जहांगीर आदि मौजूद थे. फोटो. 30 पूर्णिया 22- बैरियर चौक डगरूआ में सांसद पप्पू यादव का स्वागत करते समर्थक.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >