विश्व पृथ्वी दिवस पर सुमरित उच्च विद्यालय ने निकाली प्रभातफेरी

प्रखंड के सुमरित उच्च विद्यालय से विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रभातफेरी निकालकर पृथ्वी संरक्षण रखने का संकल्प लिया गया.

बनमनखी. प्रखंड के सुमरित उच्च विद्यालय से विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रभातफेरी निकालकर पृथ्वी संरक्षण रखने का संकल्प लिया गया. विद्यालय के प्रधान डाक्टर तरूण सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी प्रभातफेरी बनमनखी बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय में समाप्त हुई. प्रभातफेरी में विभिन्न प्रकार के चित्रों का प्रदर्शन कर पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया गया. शिक्षक मुकेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में कई बच्चों ने पेड़ पौधों की जानकारी से संबंधित क्यूआर कोड भी पेड़-पौधे पर लगाए. बच्चों और शिक्षकों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया. विद्यालय प्रधान डॉक्टर तरुण सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन किया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक असद रजा, राजेश पासवान, संजय कुमार सिंह, कुशेश्वर चौधरी, मुकेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, सादिक अहसन, कुमुद रंजन, लिपिक पुरषोत्तम कुमार, परिचारी शंकर कुमार आदि का भरपूर सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >