जीएमसीएच में दूरबीन विधि से हार्निया का किया सफल ऑपरेशन

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल

पूर्णिया. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के सर्जिकल विभाग ने सर्जरी के मामले में एक नया अध्याय जोड़ा है. जिसके तहत गुरुवार को एक हार्निया की समस्या से पीड़ित मरीज का दूरबीन तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया. दूरबीन तकनीक से किये गये इस ऑपरेशन में मरीज के शरीर के अन्दर से काफी बड़ा हार्निया को बाहर निकाला गया. ऑपरेशन के बाद मरीज को पुरुष सर्जिकल वार्ड में रखा गया है जहां उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है. जीएमसीएच सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तारकेश्वर कुमार ने बताया कि कसबा के एक मरीज को पिछले छह माह से पेट के दाहिने भाग में सूजन और दर्द की शिकायत थी साथ ही उसे कभी पेशाब तो कभी शौच में दिक्कतें आ रही थी. जांच के बाद हार्निया की शिकायत पायी गयी. जिसके बाद दो दिन पूर्व दूरबीन से सर्जरी का फैसला लिया गया. उन्होंने बताया कि प्राचार्य एवं अधीक्षक महोदय से अनुमति मिलने के बाद मरीज को बेहोश कर उसका दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन किया गया. इस ऑपरेशन में सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तारकेश्वर कुमार, डॉ. अमर, डॉ. अपराजिता, डॉ. सौरभ, मूर्छक डॉ. मिथिलेश कुमार एवं सहयोगी प्रमोद एवं अर्चिता शामिल रहे. वहीं इस कार्य के लिए प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिशंकर मिश्र एवं अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने विभाग के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारियों को बधाई दी है.

बोले सर्जन

दूरबीन तकनीक से ऑपरेशन में चीरे की जगह पेट में सिर्फ छेद किया जाता है जिससे मरीज दो से तीन दिनों में ही घर जाने लायक हो जाता है. इस ऑपरेशन में करीब दो घंटे का वक्त लगा जो बिलकुल सफल रहा. फिलहाल मरीज को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है सबकुछ नार्मल होते ही उसे छुट्टी दे दी जायेगी.

डॉ. तारकेश्वर कुमार, एचओडी सर्जरी विभाग, जीएमसीएच

बोले अधीक्षक

यह जीएमसीएच के लिए उपलब्धि का विषय है कि यहां उपलब्ध संसाधनों के आधार पर बड़े मामले में भी सफलता पूर्वक मरीज का ऑपरेशन संभव हो पा रहा है. इसी कड़ी में दूरबीन तकनीक से मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया. हालांकि उसे आईसीयू की जरुरत नहीं पडी बावजूद इसके चिकित्सक तैनात थे.

डॉ संजय कुमार अधीक्षक, जीएमसीएच

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >