भूकंप से बचाव को समाज में जागरूकता फैलाएं इंजीनियरिंग छात्र : प्रो मनोज

पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में

– पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में भूकंप से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पूर्णिया. बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में भूकंप से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने कहा कि उत्तर बिहार भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए भूकंप से जुड़ी जानकारी और समय पर लिए गए सही निर्णय जान-माल की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस जागरूकता को समाज तक भी पहुंचाएं. इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ता निशांत कुमार, सहायक प्राध्यापक, सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने भूकंप से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत को विभिन्न भूकंपीय क्षेत्रों में बांटा गया है और उत्तर बिहार भूकंपीय क्षेत्र-4 में आता है, जहां भूकंप की संभावना अधिक रहती है. उन्होंने इस क्षेत्र में भवन निर्माण के दौरान मजबूत संरचना, सही डिजाइन और निर्माण में सावधानी बरतने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया. अपने व्याख्यान में उन्होंने भूकंप के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहर कि भूकंप के झटके आने पर मजबूत मेज या पलंग के नीचे छिपना, सिर को सुरक्षित रखना और घबराहट से बचना चाहिए. साथ ही उन्होंने ऊंची इमारतों में लिफ्ट का उपयोग न करने, खुले मैदान में जाने तथा बिजली के खंभों और कमजोर दीवारों से दूर रहने की सलाह दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >