प्रमंडल स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया जौहर

चार दिवसीय प्रमंडलीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

चार दिवसीय प्रमंडलीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ नाटक के माध्यम से छात्रों ने दिया मतदान के महत्व का संदेश पूर्णिया. जिला स्कूल, पूर्णिया के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय प्रमंडल स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस आयोजन में प्रमंडल के चारों जिलों से लगभग 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, खेल संघों के सचिव, अध्यक्ष आदि उपस्थित थे. इस अवसर पर बच्चों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया. भारत स्काउट एंड गाइड्स की कलर पार्टी बैंड ने जोशपूर्ण धुनों से वातावरण को रोमांचित कर दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी.चार दिवसीय यह खेलकूद प्रतियोगिता 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें विजेता प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा.प्रतियोगिता में कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो खो, बैडमिंटन, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कराटे , ताइक्वांडो, योग तथा भारोत्तोलन जैसे खेलों का आयोजन किया गया. सभी खेलों में खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया गया. जिला पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपने-अपने खेल पर फोकस रखें, लगातार मेहनत करें और अपने प्रदर्शन को निखारते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचें. हमें विश्वास है कि पूर्णिया के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से जिला का नाम रोशन करेंगे. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संस्कृति श्लोक,गीत एवं नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व का संदेश दिया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में मतदाता जागरूकता बढ़ाना और लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >