कसबा नेहरू चौक से चोरी गयी बाइक जलालगढ़ में जब्त, दो शातिर गिरफ्तार

दो शातिर गिरफ्तार

जलालगढ़. कसबा नेहरू चौक से बाइक चोरी हुई और जलालगढ़ में बाइक सहित शातिर पकड़ा गया. बाइक चोर के साथ इसके खरीददार को भी गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर को नेहरू चौक कसबा स्थित एक कपड़े दुकान से बाइक चोरी की गई. बताया गया कि कपड़ा दुकानदार चंदन कुमार मंडल अपनी बीआर 39एए 6403 स्प्लेंडर प्लस बाइक को खड़ी कर दुकान में दुकानदारी कर रहा था. बताया कि उसी वक्त एक हरा रंग का टीशर्ट पहने अज्ञात व्यक्ति बाइक को लेकर तेजी से जलालगढ़ की ओर भागने लगा. पीछा करते हुए जलालगढ़ ब्लॉक के समीप मिश्रीनगर चौक पर एक टी स्टॉल पर बाइक खड़ी देखी. जो बाइक को लेकर भाग रहा था वह खुद से गिरने के दौरान घायल पड़ा हुआ था. मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि मिश्रीनगर चौक स्थित सलाम टी स्टॉल का मालिक सलाम खुद ही इस चोरी की बाइक व अन्य सामानों की खरीद बिक्री करता है. मामले में गिरफ्तार बाइक चोर अजय शर्मा जलालगढ़ थानाक्षेत्र के कठैली निवासी ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह बाइक के साथ खस्सी भी चोरी कर इसी मिश्रीनगर चौक पर सलाम को बिक्री के लिए देते हैं. इतना ही नहीं आभूषण भी गिरवी रखने का काम करता है. वहीं पुलिस को पता चला है कि बाइक चोरी करने के बाद उसकी बिक्री अररिया जिले में होती है. अररिया जिले के मटियारी चौक से एक और गिरोह सदस्य का नाम सामने आया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में जलालगढ़ थाना कांड संख्या 81/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं इस मामले में बाइक चोर जो घायल अवस्था में मिला उसे गिरफ्तार किया गया .इस मामले में सलाम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >