पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए विशेष हवन व पूजन

पूर्णिया

पूर्णिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्णिया के सहयोग नर्सिंग होम में विशेष हवन और पूजन का आयोजन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व प्रसिद्ध सर्जन एवं समाजसेवी डॉ. संजीव कुमार ने किया. कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं भारत की निरंतर प्रगति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त प्रयास से पूर्णिया का एयरपोर्ट सपना साकार हुआ है. अब सीमांचल के लोग हवाई यात्रा का लाभ उठा पाएंगे, जिससे यहां के व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में एयरपोर्ट के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी सरकार तेजी से काम करेगी.डॉ. संजीव ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पूर्णिया व सीमांचल की जनता को एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड और बंदे भारत ट्रेन जैसी ऐतिहासिक सौगात देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए शुभकामनाएं दीं और भारत को विश्वगुरु बनाने के उनके संकल्प की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >