नव पदस्थापित एसपी कार्तिकेय शर्मा ने संभाला कार्यभार

नव पदस्थापित एसपी कार्तिकेय शर्मा ने सोमवार को जिले का प्रभार संभाल लिया है.

पूर्णिया. नव पदस्थापित एसपी कार्तिकेय शर्मा ने सोमवार को जिले का प्रभार संभाल लिया है. वे मंगलवार को अपने कार्यालय पहुंचेंगे. एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि उन्होंने आज चार्ज ले लिया है. मगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंच कर जिले की विधि व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा जिले के सभी थानों की जानकारी लेंगे. उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण पर उनका फोकस रहेगा. गौरतलब है कि गृह विभाग के द्वारा पूर्णिया के एसपी रहे उपेंद्र नाथ वर्मा का तबादला कर दिया गया है. उन्हें समादेष्टा बिहार सशस्त्र पुलिस 10 पटना के पद पर भेजा गया है.वहीं बिविसपु पटना के सहायक पुलिस महानिरीक्षक रहे कार्तिकेय के शर्मा को पूर्णिया का नया एसपी बनाया गया है. एसपी श्री वर्मा इस वर्ष जनवरी माह के अंत में पूर्णिया में योगदान दिये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >