जलालगढ़. जलालगढ़ पुलिस ने तीन लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र के हरिश्चंद्रपुर के समीप प्लास्टिक गेलैन में शराब बिक्री के लिए जा रहा व्यक्ति पुलिस वाहन को देख भागने लगा. उसे पुलिस बल ने गिरफ्तार किया . गिरफ्तार तस्कर के पास देसी चुलाई शराब मिली. वहीं गिरफ्तार शराब तस्कर जलालगढ़ हरिश्चंद्रपुर निवासी छोटेलाल चौहान बताया गया.
तीन लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
जलालगढ़
