पुलिस ने गिरफ्तार तीन शातिर को भेजा जेल

जलालगढ़

जलालगढ़. बाइक चोरी के मामले में तीन शातिर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेजा गया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जलालगढ़ थानाक्षेत्र के कठैली निवासी अजय शर्मा कसबा नेहरू चौक से स्प्लेंडर प्लस बाइक की चोरी कर जलालगढ़ ब्लॉक के समीप मिश्रीनगर चौक लाया. जहां सलाम टी स्टॉल के संचालक सलाम भी इस मामले में शातिर निकला. दोनों को गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि पहले से बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार अजय शर्मा की निशानदेही पर कठैली गांव निवासी सुमन कुमार चौधरी को थाना के मिश्रीनगर चौक के समीप से गिरफ्तार किया गया. तीनों गिरफ्तार को रविवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. बताया गया कि जलालगढ़ थाना कांड संख्या 81/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें अन्य शातिर के भी शामिल होने की जानकारी पुलिस ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >