झपटमार समेत चार अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

मरंगा थाना

हरदा. मरंगा थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापामारी कर विभिन्न कांडो के चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. प्रभारी थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा कांड संख्या130/26 के अभियुक्त लालगंज शेरशाहवादी टोला निवासी मो. आफताब, सब्बीर मोबाइल झपटमार के आरोपी थे. वहीं मरंगा कांड संख्या 354/22 के फरारी अभियुक्त बक्साघाट रोड निवासी मो. जहीर एवं अप्राथमिक कांड संख्या 77/26 के अभियुक्त भवानीपुर निवासी लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >