24 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मो सरफराज साकिन हलालपुर वार्ड नं0 05 मोटरसाइकिल पर देशी शराब लेकर हलालपुर के तरफ से बहादरपुर की ओर आ रहा था.

अमौर. अमौर थानाक्षेत्र के बहादरपुर गांव के पास एक बाइक से 24 लीटर देसी चुलाइ शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मो सरफराज साकिन हलालपुर वार्ड नं0 05 मोटरसाइकिल पर देशी शराब लेकर हलालपुर के तरफ से बहादरपुर की ओर आ रहा था. सअनि बीरेंद्र कुमार सिंह, सिपाही नन्दमोहन विश्वास, सुजेन्द्र कुमार विश्वास एवं वासुदेव विश्वास ने करीब 11:20 बजे बहादरपुर चूड़ा मिल ग्रामीण पीसीसी सड़क के पास उसे घेर कर पकड़ लिया. बाइक की डिक्की से 500 एमएल की कुल 48 पाउच देशी चुलाई शराब 24 लीटर जब्त कर गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >