दो किलो गांजा के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

अमौर

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में बीती रात हुई पुलिस छापेमारी में दो किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर समेत दो को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्करमो फिरोज उम्र 55 वर्ष साकिन बहुरा पंचायत बाड़ा ईदगाह थाना अमौर जिला पूर्णिया का निवासी बताया गया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पूर्णिया एसपी के निर्देश पर इन दिनों मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रात्रि पुलिस गश्ती के दौरान पुअनि सह अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार, सअनि विरेन्द्र कुमार सिंह रिजर्व पुलिस बल के साथ बाड़ा ईदगाह पंचायत के बहुरा गांव में उत्पाद केस सं 745/19 में निर्गत वारंट के वारंटी मो फिरोज के विरूद्ध अजमानतीय वारंट का निष्पादन हेतु स्थानीय चौकीदार के सहयोग से उसके घर को चिह्नित कर छापेमारी की गयी. छापेमारी में मो फिरोज को पकड़ने के बाद उसके बिछावन की तलाशी में 2 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ. फरार वारंटी सह गांजा तस्कर मो फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में पुअनि विकास कुमार ने अमौर थाना कांड सं०134/25 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया .छापेमारी के दौरान अमौर पुलिस टीम ने एक अन्य मामलों में फरार वारंटी अकख्तर हुसेन साकिन मिल्की पंचायत बाड़ा ईदगाह, थाना अमौर को भी गिरफ्तार किया . गिरफ्तार दोनों वारंटी/अभियुक्त को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >