175 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दूसरा मौके से हुआ फरार

दूसरा मौके से हुआ फरार

पूर्णिया. पुलिस की टीम ने एक युवक को 175 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि दूसरा युवक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया.इस मामले में ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल ने बताया कि सदर थाना पुलिस पदाधिकारी को शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि गुलाबबाग जीरोमाईल में दो व्यक्ति स्मैक का कारोबार करता है.स्मैक की बरामदगी एवं स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सदर एसडीपीओ वन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ गुलाबबाग जीरोमाईल गोलम्बर पहुंची, तो पुलिस वाहन को देखकर दो व्यक्ति अपने हाथ में थैला लिए भागने लगे, जिसमें से एक व्यक्ति को पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा. पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम मो आलम और पता गंडवास वार्ड 12, थाना डगरूआ बताया.इसके बाद युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से दो मोबाईल एवं कुल 175 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. बरामद स्मैक एवं मोबाईल को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा स्मैक तस्करी के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज का खुलासा किया गया है. इस संबंध में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.इस संपूर्ण कार्रवाई में सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष परशुराम साह, पुअनि अनुपम राज, पुअनि नथुनी ठाकुर,सअनि मो सजमुल हसन के साथ सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >