वाहन चेकिंग में स्मैक तस्कर को दबोचा

बनमनखी

बनमनखी. एसपी के निर्देश पर बनमनखी पुलिस की ओर से स्मैक कारोबारी के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है.इसी कड़ी में मंगलवार को बनमनखी पुलिस मखनाहा मुख्य मार्ग पर सघन चेकिंग कर रही थी.इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया . जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 9.4 ग्राम स्मैक एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.पूछताछ में युवक की पहचान डब्लू कुमार साकिन हरिपुर कला,थाना भरगामा,जिला अररिया के रूप में हुई .इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >