पूर्णिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट :
पूर्णिया शहर के ब्राइट कैरियर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और पूर्णिया जिले का नाम रोशन किया है. विद्यालय के छात्र सिद्धार्थ मंध्यान ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया.तनीषा सिंह ने लाया दूसरा स्थान
विद्यालय की छात्रा तनीषा सिंह ने 91.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य राज ने 91.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. खुशी मुरारका ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा तथा प्राजंलि नैनम ने 90.4 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया.
विद्यार्थियों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा. 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 5 रही, जबकि 80 से 90 प्रतिशत के बीच 32 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की. वहीं 70 से 80 प्रतिशत के बीच 60 विद्यार्थी तथा 60 से 70 प्रतिशत के बीच 89 विद्यार्थियों ने अंक प्राप्त किए. विद्यालय के कुल 186 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की.
संस्थान के चेयरमैन ने सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
विद्यालय के इस शानदार परिणाम पर संस्थान के चेयरमैन गौतम सिन्हा ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह उत्कृष्ट परिणाम है.
विद्यालय की प्राचार्य रीमा शरण ने भी विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है.