शंकर सिंह ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों से किया संवाद

रूपौली विधायक

पूर्णिया. रूपौली विधायक शंकर सिंह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्यायें सुनीं और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. विधायक शंकर सिंह ने गोड़ियर पूरब पंचायत के गोड़ियर बड़घरिया टोला निवासी मुनिलाल महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो और मालटोला निवासी कमलेश्वरी महतो से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. इसके साथ ही, उन्होंने नवीन मुखिया से भी संवाद कर पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा की और आगे की रणनीति पर चर्चा की. साथ ही तीनटंगा गांव के वार्ड सदस्य सुमन पासवान से मुलाकात कर गांव के समग्र विकास की संभावनाओं पर विधायक ने विचार किया. इसी दौरान फुटानी हटिया चौक पर अचानक चाय की दुकान पर पहुंच गये जहां विधायक ने जनता के बीच बैठकर उनके साथ चाय पी और उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं और क्षेत्र के विकास को लेकर खुलकर विचार साझा किया. रुपौली विधायक ने जनता को विश्वास दिलाया कि उनकी हर समस्या को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >