पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र की शहीदगंज पंचायत अंतर्गत रहमतनगर वार्ड संख्या-1 निवासी थाना कांड संख्या-263/24 के नामजद अभियुक्त मोहम्मद रईस (55 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था.
घर पर छापेमारी कर की गई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे. इसी क्रम में शनिवार की संध्या गश्ती के दौरान भवानीपुर थाना के पुअनि उमेश शर्मा ने पुलिस बल के साथ रहमतनगर स्थित उसके घर पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया.
न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
फरार आरोपियों पर जारी है विशेष अभियान
भवानीपुर थाना पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि किसी भी वांछित आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी.
और पढ़ें : जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचे सांसद पप्पू यादव, बदहाल व्यवस्था देख जताई नाराजगी
