छह माह यौन शोषण के बाद शादी के लिए मांगा दहेज, आरोपित गिरफ्तार

आरोपित गिरफ्तार

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ शादी का प्रलोभन देकर यौनशोषण करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी मो गुफरान साकिन परसराई, वार्ड 04, पंचायत मच्छटा, थाना अमौर, जिला पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित किशोरी द्वारा अमौर थाना में आवेदन देकर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है. इसमें आरोप है कि शादी का झांसा देकर छह माह यौन शोषण करने के बाद जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित ने शादी करने से इनकार कर दिया. बाद में आरोपित के परिजनों ने पांच लाख रुपये नगद, एक बुलेट बाइक समेत दहेज की मांग की. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित युवक मो गुफरान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच व बयान दर्ज की प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >