एसडीओ को समारोहपूर्वक विदाई, नये का हुआ स्वागत

धमदाहा

धमदाहा. धमदाहा से तबादला होने के बाद विदाई सह सम्मान समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि तीन वर्ष सात माह के कार्यकाल में धमदाहा अनुमंडल वासियों का भरपूर सहयोग मिला. इसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगी. उन्होंने कहा 25 वर्षों के सेवाकाल के दौरान मुझे जो सम्मान मिला कल्पना भी नहीं की थी. मेरी पोस्टिंग होने पर लोगों ने कहा था धमदाहा बहुत खतरनाक जगह है लेकिन मेरे लिए एक सहज एवं सरल रहा. पद से बड़ा लोगों का व्यक्तित्व एवं सार्वजनिक जीवन का महत्व रहता है जिसकी बदौलत मैं लगभग 4 साल का कार्य पूरा किया. मौके पर नये एसडीओ अनुपम का भी स्वागत किया गया. मौके पर धमदाहा अनुमंडल निर्वचन पदाधिकारी आशुतोष मिश्रा, अवर निवंधन पदाधिकारी मोहम्मद शोहेल, बीडीओ प्रकाश कुमार,सीओ कुमार रविन्द्रनाथ,एमओ मदन मोहन कुमार, बीकोठी बीडीओ व एमओ किनकर कुमार के अलावे दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >