संजीव बने जिला जदयू के महासचिव

कसबा

कसबा. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देश पर पूर्णिया जदयू के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने कसबा प्रखंड के सबदलपुर गांव निवासी संजीव प्रसाद उर्फ बिहारी को जदयू के जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया है. संजीव प्रसाद उर्फ बिहारी को यह पत्र शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में दिया गया. जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता के अलावा जदयू को मजबूत करने में इनका काफी योगदान रहा है. उन्हें उनकी पार्टी के प्रति वफादारी को लेकर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है, नव मनोनीत जिला महासचिव संजीव प्रसाद उर्फ बिहारी ने बताया कि 19 साल के शासन काल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चौतरफा विकास किया है. खासकर महिलाओं के लिए एक दर्जन से अधिक योजना चलाकर महिलाओं को मजबूत बनाने का काम किया है. आज बिहार में हर तरफ विकास दिख रहा है. संजीव प्रसाद उर्फ बिहारी को जदयू जिला महासचिव बनाये जाने पर उन्हें जदयू नेता राजेश राय, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष सह मलहरिया पंचायत के मुखिया रतेश आनंद, राजेश राय, डॉ क़ाशिम, मो तनवीर, प्रदीप महलदार, मो मन्नान, हरिलाल यादव, दिलीप साह, मुकेश पासवान आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >