छोटे शहर से निकलकर साहिल ने राष्ट्रीय फलक पर बनायी नयी पहचान

युवाओं में जोश और उत्साह

अभिनेता अक्षय कुमार संग सोनी टीवी पर दिखी प्रतिभा, युवाओं में जोश और उत्साह पूर्णिया. सपनें अगर बड़े हों और हौसले मजबूत, तो छोटे शहर भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकते हैं. पूर्णिया के युवा साहिल गुप्ता ने यह साबित कर दिखाया है. सोनी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय शो ‘व्हील ऑन फॉर्च्यून’ में मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ उनकी उपस्थिति ने जिले का मान बढ़ाया है. शो के प्रसारण के साथ ही साहिल के देश-विदेश में मौजूद फॉलोअर्स ने कार्यक्रम देखा और उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है. सोशल मीडिया पर युवाओं ने उन्हें ‘नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतीक’बताया. स्थानीय निवासी साहिल गुप्ता वर्तमान में एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं. इसके साथ ही वे एक सफल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी बढ़ती लोकप्रियता युवाओं को यह संदेश दे रही है कि समर्पण, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. साहिल प्रतिष्ठित ब्रांड्स का प्रमोशन कर चुके हैं. यह उपलब्धि न केवल उनकी पेशेवर सफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि पूर्णिया का युवा अब वैश्विक पहचान बना रहा है. बातचीत के क्रम में साहिल गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता राकेश कुमार, माता सुधा गुप्ता तथा बहन साक्षी गुप्ता को देते हुए कहा कि परिवार ने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने युवाओं को अपना संदेश दिया कि सपनों को सच करने के लिए निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच सबसे बड़ी पूंजी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >