पूर्णिया. विवि स्थापना दिवस को लेकर रन फॉर पूर्णिया यूनिवर्सिटी मिनी मैराथन 9 मार्च को सुबह 8 बजे शुरू होगा. यह पूर्णिया विवि से प्रारंभ होकर थाना चौक, आरएन साव चौक, गिरजा चौक, डीआइजी चौक, उर्सुलाइन कॉन्वेंट रोड, सर्किट हाउस होते हुए पूर्णिया विवि पहुंचकर समाप्त होगा. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में जिले के प्रमुख व्यक्तियों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. इधर, पीजी विभागों और कॉलेजों की ओर से भेजी गयी टीमों की प्रतियोगिताएं विवि स्तर पर 11 मार्च तक होंगी. प्रत्येक स्पर्धा में अंतिम रूप से चयनित 3-3 प्रतिभागी को 18 मार्च को सम्मानित किया जायेगा. इस संबंध में विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर कुलपति के मार्गदर्शन में सभी पदाधिकारी जुटे हैं . ——————– विवि स्तर पर आयोजन सांस्कृतिक स्पर्धा: 11 मार्च तक पूर्णिया कॉलेज ऑडिटोरियम कबड्डी: पूर्णिया कॉलेज 10 मार्च बैडमिंटन: पूर्णिया कॉलेज, 11 मार्च एथलेटिक्स : 18 मार्च इंदिरा गांधी स्टेडियम ———————-
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
