बुधैली में सांसद प्रतिनिधि के इफ्तार में शामिल हुए रोजेदार

केनगर प्रखंड के गोआसी मुखिया सह जिला सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम ने अपने आवास बुधैली में रोजेदारों के लिए इफ्तार का आयोजन किया.

हरदा. केनगर प्रखंड के गोआसी मुखिया सह जिला सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम ने अपने आवास बुधैली में रोजेदारों के लिए इफ्तार का आयोजन किया. इसमें रहूआ, गोआसी, अलीनगर, कोला, सतकोदरिया के सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए. मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम ने कहा कि पवित्र रमजान माह में रोजा रखने से आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है. साथ ही समाज और राज्य में अमन चैन के लिए दुआ की जाती है. रोजेदारों के लिए अरमान बाबू ने शुक्रिया अदा की. इफ्तार में मु. बदरुद्दीन मदरसा सचिव, मु. शमीम, मु. इस्लाम, मु .जमाल हाजी, मु. कालू मर्रर, डा. शकूर आदि रोजेदार उपस्थित हुए. फोटो. 10 पूर्णिया 23- इफ्तार पार्टी में शामिल रोजेदार.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >