यूपी में ट्रेन से कटकर रोशनगंज के युवक की मौत

भवानीपुर थाना क्षेत्र के शहीदगंज पंचायत के रोशनगंज वार्ड संख्या-1 के एक युवक की घर आने के क्रम में ट्रेन से कटकर मौत हो गयी.

भवानीपुर .भवानीपुर थाना क्षेत्र के शहीदगंज पंचायत के रोशनगंज वार्ड संख्या-1 के एक युवक की घर आने के क्रम में ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान स्थानीय मोहम्मद रियाज व समीना खातून का पुत्र मोहम्मद शाहिद के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि यूपी बॉर्डर के बाद ट्रेन से उतरने के क्रम में शाहिद का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया. ट्रेन में सफर करने के क्रम में पूर्णिया जिला के बडहारा थानांतर्गत चिकनी निवासी से उसकी मुलाकात हो गयी. उसी व्यक्ति ने घटना की सूचना परिजनों को दी. शाहिद मुहर्रम पर्व पर अपने घर रोशनगंज आ रहा था. सोमवार की सुबह मिर्जापुर यूपी के पास यह हादसा हुआ. परिजन ने बताया कि उसका पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा किया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद उसके लाश को रोशनगंज लाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >