चौथे दिन भी राजस्वकर्मी की हड़ताल जारी

भवानीपुर

भवानीपुर. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के आह्वान पर राजस्व कर्मचारी चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे. राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने से छात्र-छात्राओं ही नहीं आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. छात्र-छात्राएं जाति, निवास एवं आय जैसे महत्वपूर्ण कागजात बनवाने आते हैं पर बैरंग लौटना पड़ता है. जमीन मालिक म्यूटेशन ,भूमापी, जमाबंदी के लिए काफी परेशान है. राजस्व कर्मचारी धीरेंद्र कुमार बताते हैं कि जबतक हमलोगों की मांगें पूरी नहीं होगी हम लोगों की हड़ताल जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >