दिन में धूप से मिलेगी राहत, पर शाम के बाद ठंड संग कोहरे का दिखेगा असर

दिन के समय चटक धूप दिखा कर गरमाहट लाने वाला मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. हालांकि, दिन में धूप जरूर निकलेगी पर शाम के बाद पूरी रात कनकनी सतायेगी.

पूर्णिया. दिन के समय चटक धूप दिखा कर गरमाहट लाने वाला मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. हालांकि, दिन में धूप जरूर निकलेगी पर शाम के बाद पूरी रात कनकनी सतायेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें आगामी 25 जनवरी तक मौसम का तेवर बदला हुआ दिखेगा. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है पर पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में भी इस दौरान लगातार कोहरा के कहर का संकेत दिया गया है. इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की भी संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो मंगलवार को मौसम के तापमान में भी गिरावट आ सकती है. इस बीच सोमवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 25.5 व न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. दरअसल, ठंड से अभी पूरी तरह लोगों को छुटकारा नहीं मिल पाया है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है. इधर, सोमवार की सुबह मौसम का बदला हुआ रूप दिखा. एक दिन पहले तक कोहरे का कोई पता नहीं था, पर सोमवार की सुबह शहर व आसपास के इलाकों में भी कोहरे का असर देखने को मिला. हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन शाम होने के बाद कनकनी अचानक बढ़ गयी. मौसम विज्ञानियों की मानें तो मंगलवार की सुबह भी कोहरा बने रहने की संभावना है. 25 जनवरी तक मौसम के पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान धूप खिली रहेगी. तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >